पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कान को छेदते निकली गोली

अमेरिका। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया। पेंसिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान उन पर गोली चली। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप घायल हो गए। ट्रंप के चेहरे और कान पर खून के निशान दिखे।

उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत ठीक है। सीक्रेट सर्विस ने दोनों शूटरों को मार गिराया।

हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान

हमले के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। कान के ऊपरी हिस्से को छेदते हुए गोली निकल गई। बहुत ज्याद खून बह रहा था। भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दें। ‘ पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग की इस घटना के बाद अमेरिका में सनसनी फैल गई है। गोली लगने से रैली में मौजूद एक शख्स मौत हो गई

और नया पुराने