छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश

मौसम विभाग ने दी घर में रहने की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश

13 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, जशपुर और बलरामपुर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 14 जुलाई तक प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश का आसार है। गुरुवार को मानसून की गतिविधियां कम रही। कुछ ​जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई।

राजधानी में उमस से लोग बेहाल

आपको बता दें कि राजधानी में उमस से लोग बेहाल है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। आसमान में बादल तो थे, लेकिन बरसे नहीं। इसलिए दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।

और नया पुराने