रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया

 

राष्ट्रपति भवन  ने नौ राज्यों के नए राज्यपालों का आदेश जारी किया है। रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त बनाया  गया है। रामेन कुमार डेका असम से दो बार सांसद रहे हैं। और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन कुमार डेका वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। रामेन कुमार डेका70 वर्ष के है और वह असम के रहने वाले हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य है रामेन कुमार डेका  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से है।

रामेन कुमार डेका 1980 के आसपास राजनीति में सक्रिय हुए थे। वह लगातार दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए हैं। असम की मंगलदोई सीट से 2009 में पहली बार सांसद  चुने गये थे   फिर 2014 में भी सांसद निर्वाचित हुए।


Also Read - Chhattisgarh Top News Today: अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान और कल दिल्‍ली में PM से मिलेंगे CM… सहित पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें...

रामेन कुमार डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है । भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर भी इन्हें  जवाबदारियां थी । वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।


असम के राज्यपाल रह चुके  गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। 

जारी की गई  राज्यपालों की सूची...

1.संतोष कुमार गंगवार – झारखंड के राज्यपाल नियुक्त 

2. जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त

3. ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त

4. हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त

5. रमेन डेका – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त

6. सी. एच. विजयशंकर – मेघालय के राज्यपाल नियुक्त

7. सी. पी. राधाकृष्णन – झारखंड के राज्यपाल, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त

8. गुलाब चंद कटारिया – असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक नियुक्त

9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – सिक्किम के राज्यपाल, असम के राज्यपाल और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

वंही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को किसी राज्य का प्रभार नहीं बनाया गया है । इसी तरह छत्तीसगढ़ से लगातार सांसद रहे और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को भी महाराष्ट्र के बाद कहीं के राज्यपाल की जवाबदारी वर्तमान में नहीं दी  गई है।

Also Read - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना को प्रस्तुत किया

और नया पुराने