मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन संग्रहालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण किया। 

रायपुर। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में 45 करोड़ की लागत से बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण किया। 
10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा निर्माण 
इस संग्रहालय का निर्माण 10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है यह संग्रहालय का निर्माण आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने मुख्यमंत्री जी को निर्माणाधीन संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री जी के साथ आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने