जनदर्शन में पहुंचा राजनांदगांव से अजीबोगरीब मामला

6 महीने से लापता पत्नी का मामला ले कर जनदर्शन में पहुंचा पति




मुख्यमंत्री निवास  में आयोजित जनदर्शन में राजनांदगांव से नंदकिशोर अपनी पत्नी का मामला ले कर पंहुचा जो 6 महीने से लापता है| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की खोई पत्नी का खोज-खबर करने के निर्देश दिए है। 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन -


मुख्यमंत्री निवास में  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। हलकी  बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए लोग  पहुचें। और मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओ को बताया जंहा पर मुख्यमंत्री ने समस्याओ का निराकरण तत्काल करने का आश्वाशन दिया और अधिकारिओ को दिशा निर्देश दिए | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में लोगों की समस्याओ को सुना। दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन लिए। 

राजनांदगांव  एसपी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया निर्देश -

 राजनांदगांव से आये नंदकिशोर ने बताया की उसने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को सुना और तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है। 


इसे भी पढ़े - बेमेतरा:स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चें करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम



और नया पुराने