10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में है महिला कांग्रेस

10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में है महिला कांग्रेस 
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस रायपुर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर दी है । महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वह 10 तारिक को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

प्रदेश में हो रहे महिलाओ के अपराध के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी 

10 तारिक को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे महिला कांग्रेस, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है
प्रदेश में बढ़ रही अपराधो को रोकने में नाकाम हो रही पुलिस प्रशासन जो की प्रदेश के कमजोर कानून व्यवस्था को दिखाता है ऐसे में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित समझ रही है ।महिला कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है।सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं जो प्रदेश के कानून व्यवस्था पे सवाल उठाया है।

प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ‍़ते ही जा रहे है

फूलोदेवी नेताम ने प्रेस वार्ता में कहा कि, प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ‍़ते ही जा रहे है। लेकिन राज्य सरकार काेई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। 4 साल की के साथ भिलाई में दुष्कर्म हुआ। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया।  रायपुर नया बस स्टैंड में 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।प्रदेश में हो रहे महिलाओ के साथ दुष्कर्म पे कड़ी कार्यवाही नही कर पा रही सरकार।सबसे चौकाने वाली घटना भिलाई में 5 जुलाई को डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया गया जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई भी घटना होने पर सबसे पहले एफआईआर लिखते है उसके बाद जांच की जाती है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस केस को दबाने में लगी है।

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर  सहित प्रदेश के कई इलाके जैसे बस्तर, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर  में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलायें भयभीत है। महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है ।
और नया पुराने